सिरसा: दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 28 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिरसा निवासी हरदौल सिंह व मंगल सिंह के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान हरदौल सिंह के रूप में हुई।
इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव फरवाई क्षेत्र बाइक सवार एक युवक को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गांव भरोखां के पास गश्त और पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान गांव फरवाई की तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। युवक की नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

