नूंह: चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक कि मौत

WhatsApp Channel Join Now
नूंह: चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक कि मौत


नूंह: चुनावी रंजिश में फायरिंग, एक कि मौत


नूंह, 21 जुलाई (हि.स.)। नूंह जिले के गांव निजामपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना आकेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे गांव निजामपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश के चलते विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान साजिद निवासी निजामपुर के सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव फिलहाल नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान तथा कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Share this story