हिसार :मकान में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट,घर में नहीं था कोई सदस्य

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :मकान में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट,घर में नहीं था कोई सदस्य


हिसार :मकान में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट,घर में नहीं था कोई सदस्य


हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। आदमपुर गांव के पूर्वी पाना में एक मकान में अचानक

आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर

लिया और घर में रखे एक बड़े व एक छोटे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडरों में

विस्फोट के कारण मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और छत को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत

रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार उमेद सिंह बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया हुआ था, जबकि

बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर के पास ही दूसरे मकान में उमेद सिंह के पिता और भाभी मौजूद

थे। इसी दौरान उसके मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बैड, सोफा, फ्रिज,

कूलर, एलइडी, अलमारी, पंखा और वाशिंग मशीन सहित घर का अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने

पर आदमपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत

के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आगजनी की घटना में उमेद सिंह के परिवार को काफी नुकसान हुआ है। घर का सामान

जलने और मकान को क्षति पहुंचने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे

में गांव के अनेक समाजसेवी और ग्रामीण पीडि़त परिवार की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने

आर्थिक सहायता देकर परिवार को संबल प्रदान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story