सिरसा: माइनर में कार गिरने से दो किसानों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: माइनर में कार गिरने से दो किसानों की मौत


सिरसा, 15 अगस्त (हि.स.)। जिले के कालांवाली कस्बे के गांव देसू मलकाना क्षेत्र में माइनर में अनियंत्रित कार गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाल कर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतकों की पहचान गांव देसू मलकाना निवासी हरनेब सिंह व वचित्र सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा जा रहा है कि शुक्रवार रात को हरनेब सिंह व वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को माइनर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट हादसे का कारण हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story