सिरसा: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद


सिरसा, 21 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को जिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्करों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी रमनदीप व विनोद के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मीरपुर क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रमनदीप के रूप में हुई। इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव ढुडियांवाली क्षेत्र से विनोद को दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने गांव ढुडियांवाली में राशन डिपो से 52 कट्टे गेहूं चोरी करने की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा गेहूं बरामद कर लिया है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गांव ढुडियांवाली निवासी राशन डिपो होल्डर हिमांशु की शिकायत पर गेहूं चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव ढुडियांवाली क्षेत्र से चार आरोपियों सुनील कुमार, सतपाल, राजेंद्र सिंह और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story