सिरसा: दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 14 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा निवासी प्रवेश व मनमोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कालांवाली कस्बे में मौजूद थी। इसी दौरान कालांवाली के बस अड्डा से मोटरसाइकिल सवार युवक बाहर आया जो कि पुलिस को देखकर वापस बस अड्डे की तरफ मुड़ गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रवेश के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने गांव डबवाली क्षेत्र में नौ ग्राम हेरोइन सहित मनमोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनमोहन सिंह नशा बेचने का काम करता है और नशा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी मनमोहन सिंह को नौ ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776849 Articles

Share this story