सिरसा: लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 23 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्करों के कब्जे से लाखों रुपये की करीब 34 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी भीम सिंह व राजस्थान निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जिले के गांव नेजाडेला की तरफ जा रही थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 24 किलो 567 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर की पहचान सिरसा निवासी भीम सिंह के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस ने रानियां क्षेत्र से रणजीत सिंह को नौ किलो 522 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान करीवाला से बणी रोड़ पर मौजूद थी। गांव करीवाला की तरफ से एक युवक अपने कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story