सिरसा: दो नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: दो नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 06 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान जसनदीपव गुरुप्यार सिंह के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा के बाजीगर मोहल्ला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान जसनदीप के रूप में हुई है।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव फग्गू क्षेत्र से बाइक सवार युवक को छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुप्यार सिंह के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस रोड़ी से होते हुए गांव फग्गू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव फग्गू के नजदीक सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story