सिरसा पुलिस ने पकड़े दो हेरोइन तस्कर

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा पुलिस ने पकड़े दो हेरोइन तस्कर


सिरसा, 12 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी अनिल कुमार व गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा के मेला ग्राउंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान मेला ग्राउंड के नजदीक सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके अलावा पुलिस ने गांव सुखचैन क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पहचान गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम गांव सुखचैन क्षेत्र में गश्त पर थी। गांव के बिजलीघर के नजदीक एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story