सिरसा: 26 लाख रुपये की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 07 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से दो तस्करों को करीब 26 लाख रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 135 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। कालांवाली सीआईए प्रभारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा निवासी धर्मेंद्र व जसविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान कालांवाली से गांव तारुआना की तरफ जा रही थी। कालांवाली के हुडा सेक्टर पर एक कार खड़ी दी जो कि चालक ने पुलिस को देखकर कार भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार का पीछा कर कार चालक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 129 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी बाजारी कीमत करीब 26 लाख रुपये आकी गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने बड़ागुढ़ा की अनाज मंडी युवक को हजारों रुपए की छह ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जसविंद के रूप में हुई है। सीआईए कालांवाली पुलिस ने लाखों रुपये की 28 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर तरणपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीते दिवस अमृतपाल को 28 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

