यमुनानगर: सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में निगम कर्मी दाे दिन करेंगे भूख हड़ताल

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में निगम कर्मी दाे दिन करेंगे भूख हड़ताल


यमुनानगर, 8 जनवरी (हि.स.)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई कार्यकारिणी यमुनानगर की एक बैठक नगर निगम के यूनियन कार्यालय में रखी गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के दारोगा भी उपस्थित रहे। बुधवार को बैठक में संघ के जिला प्रधान प्रवेश प्रोचा ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते 7 अगस्त 2024 को संघ ने पालिकाओं, परिषदों, निगमों व अग्निशमन केन्द्रो में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु निकाय मंत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व संघ के पदाधिकारीयो के मध्य हुई वार्ता में निकाय मंत्री के द्वारा कुछ मांगों पर सहमति जताई थी।

संघ ने मानी गई मांगों के तुरंत प्रभाव से पत्र जारी करने के लिये 13 नवंबर को सरकार को पत्र भेजकर अनुरोध भी किया था। लेकिन इसके बाद भी मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये व अन्य मांगों पर भी कार्यवाही नहीं की गई। सरकार द्वारा मांगों पर कार्रवाई न करने से प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि मानी गई माँगो के पत्र जारी ना करने के विरोध में 9 व 10 जनवरी को नगर निगम कार्यालय गेट पर निगम व दमकल कर्मचारी 2 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर अपना विरोध जाहिर करेंगे। और अगर जल्द ही कर्मचारियों की मानी गई माँगो के पत्र जारी नहीं किये व पे-रोल सफाई कर्मचारियों का दिसम्बर 2017 से रुका हुआ वेतन का एरियर जारी नहीं किया तो मजबूरन बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story