सोनीपत: यमुना में डूबे दो सगे भाई, तलाश में जुटी टीमें

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: यमुना में डूबे दो सगे भाई, तलाश में जुटी टीमें


सोनीपत: यमुना में डूबे दो सगे भाई, तलाश में जुटी टीमें


सोनीपत, 29 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

जिले में गन्नौर क्षेत्र के गांव सनपेड़ा में शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए दो

सगे भाई तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। दोनों की पहचान 15 वर्षीय सत्यम और 17 वर्षीय

शिवम के रूप में हुई है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें दोनों किशोरों की तलाश

में जुटी हैं। फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी

के अनुसार सत्यम और शिवम सुबह यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। उनके साथ गांव का एक

अन्य किशोर प्रिंस भी मौजूद था। नहाते समय अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और दोनों भाई

गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। घटना के बाद प्रिंस

ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। जानकारी मिलते

ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। नदी के आसपास के

हिस्सों में भी खोज की जा रही है। तेज बहाव को देखते हुए तलाश अभियान में सावधानी बरती

जा रही है।

दोनों

भाइयों के डूबने की सूचना गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच

गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों के सकुशल मिलने की उम्मीद

लगाए हुए हैं और लगातार तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की टीम यमुना में

दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। आसपास के हिस्सों में भी खोजबीन की जा रही है। अधिकारियों

के अनुसार फिलहाल दोनों किशोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। नदी में पानी

का बहाव तेज होने के कारण तलाश के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। घटना

के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीण भी प्रशासनिक टीम के साथ तलाश अभियान की

जानकारी ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से दोनों किशोरों को खोजने के लिए अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story