हिसार : भारी मात्रा में अल्प्राजोलम गोलियां बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भारी मात्रा में अल्प्राजोलम गोलियां बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार


महिला आरोपी सिर पर कार्टून रखकर ले जा रही थी 9420 गोलियां

हिसार, 20 सितंबर (हि.स.)। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ

चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में

9570 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां बरामद कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार

किया है।

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने रविवार काे बताया कि पहली कार्रवाई

में एएसआई शक्ति सिंह अपनी टीम के साथ महाबीर कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान के पास गश्त

कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला को काबू किया। महिला सिर पर गत्ते का

कार्टून रखकर जा रही थी। तलाशी लेने पर कार्टून से 9420 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद

हुईं, जिनका वजन 942 ग्राम था। आरोपी महिला की पहचान महाबीर कॉलोनी निवासी शालू के

रूप में हुई। उसके खिलाफ एचटीएम थाना में मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में एएसआई जगदीश चंद्र की टीम ने क्लोथ मार्केट के पास एक आरोपी

को काबू कर 150 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद कीं। इनका वजन 15 ग्राम 300 मिलीग्राम था।

आरोपी की पहचान चंदन नगर निवासी जोगिन्द्र के रूप में हुई। उसके खिलाफ शहर थाना में

मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करते हुए नशीली गोलियों के

स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story