हिसार : साइबर ठगी के पैसे कमीशन पर कैश करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

हिसार, 26 जून (हि.स.)। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों के

लेन-देन में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में साइबर थाना में

दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बैंक खाते में आए 26 हजार 500 रुपये पर

साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के चलते होल्ड लगा दिया गया। बाद में उसके तथा उसके रिश्तेदार

के बैंक खातों में भी बड़ी राशि होल्ड कर दी गई। जांच में सामने आया कि उक्त राशि साइबर

धोखाधड़ी से जुड़ी हुई थी।

जांच अधिकारी एएसआई राजाराम ने शुक्रवार काे बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सिरसा

जिले के गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी पवन व रविकांत को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ

में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोबाइल एप के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को कमीशन

पर नकद करवाकर आगे भेजने का कार्य करते थे।

इसके बदले वे कुल राशि का 6 प्रतिशत कमीशन

प्राप्त करते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

गया है। रिमांड अवधि के दौरान साइबर ठगी के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों, बैंक खातों, मोबाइल

एप और पैसों के लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story