सोनीपत: एसटीएफ ने टोल मैनेजर हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: एसटीएफ ने टोल मैनेजर हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े


- पुलिस को देखते ही मनोज उर्फ फिल्मी

ने करीब 13 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से लगाई छलांग, गंभीर घायल

-साथी सचिन मौके से गिरफ्तार, आरोपियों

से अवैध पिस्तौल और गाड़ी बरामद

सोनीपत, 20 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

में हिसार के बाडो पट्टी टोल पर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में वांछित

दो आरोपियों को सोनीपत एसटीएफ ने शनिवार देर रात भिगान फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया।

नेशनल हाईवे-44 पर एसटीएफ ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया।

पुलिस टीम को सामने देखते

ही एक आरोपी ने गाड़ी से उतरकर करीब 13 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। पुल

से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीएफ ने उसे सोनीपत नागरिक अस्पताल

में भर्ती कराया। वहीं, उसके साथी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

एसटीएफ

प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में वांछित

आरोपी गाड़ी में सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने भिगान

फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही आरोपियों

में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मनोज उर्फ फिल्मी ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग

लगा दी।

घायल

मनोज हिसार के गांव बहबलपुर का रहने वाला बताया गया है। उसे गिरने से गंभीर चोटें आई

हैं और नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मनोज का पहले से आपराधिक

रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। एसटीएफ ने उसके साथी सचिन को मौके से गिरफ्तार किया। सचिन

सोनीपत के गांव कबीरपुर का रहने वाला है।

एसटीएफ

ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस हथियार और

गाड़ी के संबंध में जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल टोल मैनेजर की हत्या में हुआ था

या नहीं। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड से जुड़े

होने की बात सामने आई है।

टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के बाद से दोनों आरोपी पुलिस

की पकड़ से बाहर चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या की

वजह, वारदात में शामिल अन्य लोगों और फरारी के दौरान आरोपियों को मिली मदद के बारे

में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story