हिसार : बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये किये बरामद,

आरोपी फर्जी पते पर रहे थे

हिसार, 23 मई (हि.स.)। एएसपी मंयक मुदगिल के

नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी का फंड रिलीज करवाने के नाम पर लाखों

की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दिल्ली से

गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की राशि में से ₹5 लाख रुपये भी बरामद

किए हैं। पकड़े गये आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी भरत जनक सिंह व हावड़ा निवासी मोहम्मद

मोशिरुल हक के रूप में हुई है। ये दिल्ली में रह रहे थे।

साइबर थाना के पीएसआई प्रवेश कुमार ने शनिवार काे बताया

कि इस संबंध में हिसार निवासी महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसे इस वर्ष

अप्रैल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कॉल प्राप्त

हुई। आरोपियों ने स्वयं को बीमा लोकपाल कार्यालय का लीगल ऑफिसर बताकर बीमा पॉलिसी का

फंड रिलीज करवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से आधार कार्ड, पैन कार्ड

तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्ज के नाम पर विभिन्न

बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। आरोपियों ने व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से फर्जी

दस्तावेज एवं प्रोफॉर्मा भेजकर शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लिया तथा अलग-अलग तिथियों

में कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिए। इस प्रकार आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल आठ

लाख सात हजार 935 की धोखाधड़ी कर ली।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story