इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नूंह, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय नूंह में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बख्शीस सिंह विर्क मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व, ऐतिहासिक निर्णयों और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।

कार्यक्रम में चौधरी अख्तर हुसैन काटपुरी, जिला उपाध्यक्ष हाजी सुबराती खान, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, कोषाध्यक्ष हाजी खुर्शीद अहमद, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, सचिव हाजी असगर टाई, इकरून अली, प्रदीप कुमार, शाकिर खान, राजू सरपंच, शाहिद सेवादल और जुनैद खान सहित अनेक कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769795 Articles

Share this story