हिसार : अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं : प्रो. बीआर कम्बोज

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं : प्रो. बीआर कम्बोज


हकृवि में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 06 जून (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं

प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने अमलतास का पौधा

रोपित करके उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या

में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शनिवार काे बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा जन भागीदारी

के माध्यम से वृहद स्तर पर पौधारोपण करना है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ एक प्रयास है जो हमारी

मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बताया

कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो

न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में

भी योगदान देगा।

कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय कुमार

वशिष्ट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित

कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी है। पौधारोपण से ही स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण

की नींव रखी जाती है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण एक छोटा कदम है लेकिन इसका प्रभाव

बहुत बड़ा है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अनिल सरोहा ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए

अत्यंत आवश्यक है। वे हमें हवा, भोजन, औषधि और पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं, इसलिए

हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन

में भू-दृश्य संरचना इकाई के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द मलिक व उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण

भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story