राज्य स्तरीय वन महोत्सव 30 जुलाई को करनाल मे, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन 30 जुलाई को करनाल जिला में कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों तथा सामाजिक संगठनों से अपने-अपने परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story