हरियाणा में 5360 पेड़ों को मिलेगी प्राण वायु देवता पेंशन

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के वित्त मंत्री नायब सैनी ने बजट में फरीदाबाद स्थित अरावली गोल्फ केर्स के आधुनिक मानकों के अनुसार उन्नत करने का ऐलान करते हुए इसे रिक्रिएशन एवं स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया है। सोमवार को बजट पेश करते हुए नायब सैनी ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान पिंजौर में फिल्म सिटी का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यतागत धरोहर केंद्र के रूप में पानीपत युद्धभूमि व्याख्या केंद्र के एक प्रमुख सैन्य इतिहास परियोजना के रूप में 16 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। मुख्यंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 380.80 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

हरियाण में वृक्षों के बढ़ावा देने तथा प्लाईवुड उद्योग की मजबूती के लिए हरियाणा राज्य एग्रो फोरेस्ट्री पॉलिसी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में प्राण वायु देवता पेंशन योजना शुरू करने का फैसला लिया था। इस योजना के तहत 1541 पेड़ों को पेंशन दी जएगी। इसके अलावा पूर्व समय के दौरान चिन्हित 3819 पेड़ों को भी पेंशन दी जाएगी।

कुल 5360 पेड़ों के लिए वर्ष 2026-27 में पेंशन को मंजूरी प्रदान की गई है। दुलर्भ व संकट ग्रस्त वृक्षों को बचाने एवं संरक्षण के लिए किसानों के प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। करनाल जिले के हसनपुर 100 एकड़ भूमि पर 50 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा मानेसर स्थित पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र का कार्य इसी साल पूरा करके लोकार्पण किया जएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story