जींद : भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के मूल्यों से प्रेरित : कृष्ण बेदी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के मूल्यों से प्रेरित : कृष्ण बेदी


जींद, 28 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के मूल्यों से प्रेरित रहा है। पार्टी की मजबूती का आधार समर्पित कार्यकर्ता हैं। जो संगठन की विचारधारा को समाज के बीच लेकर जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को सफीदों स्थित गीता विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों काे संबाेधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि 370 मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को प्रभावी वक्ता बनाने का मौका मिल रहा है। एक समर्पित कार्यकर्ता को इसका फायदा उठाना चाहिए ताकि पार्टी की नींव और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और सिद्धांतों की गहराई से समझ प्रदान करते हैं। इससे कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भाव और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा देश वासियों के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पार्टी के लिए देश सर्वप्रथम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफीदों में यह मंडल प्रशिक्षण 24 घंटे का है। इसमें पार्टी की नीति, सोच, विचार जनता तक पहुंचाने की पूरी गमबीरता के साथ काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अशोक छाबड़ा, जिला प्रभारी मदन गोयल, जिला अध्यक्ष तेजेंदर ढुल, प्रदेश संयोजक विजयपाल सिंह, चेयरमैन श्रवण गर्ग, मंडल अध्यक्ष गीता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story