सोनीपत: ड्रेन नंबर आठ फ्लाईओवर की मरम्मत से तीन दिन के लिए यातायात डायवर्ट

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: ड्रेन नंबर आठ फ्लाईओवर की मरम्मत से तीन दिन के लिए यातायात डायवर्ट


सोनीपत, 30 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय

राजमार्ग-44 पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर-8 फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते दिल्ली

से पानीपत जाने वाले वाहनों का यातायात डायवर्ट किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान

वाहन चालकों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। यह काम पूरा होने में तीन से चार दिन

लग सकते हैं।

राष्ट्रीय

राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फ्लाईओवर की मरम्मत कराई जा रही है। यातायात व्यवस्था

सुचारू रखने के लिए पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस, एडीजीपी के निर्देश पर सोनीपत

यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

पुलिस

उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मरम्मत कार्य

पूरा होने में लगभग तीन से चार दिन का समय लग सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील

की कि वे निर्धारित सर्विस रोड और लेन का ही इस्तेमाल करें। इस दौरान ओवरटेक करने से

बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों का

सहयोग भी करें। यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान

में रखते हुए मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात

किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769323 Articles

Share this story