हिसार : बाजारों व दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाएं व्यापारी : सिद्धांत जैन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बाजारों व दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाएं व्यापारी : सिद्धांत जैन


दुकान के अंदर के साथ बाहर सड़क और प्रवेश द्वार पर भी रखें कैमरों की नजर

रिकॉर्डिंग का बैकअप सुरक्षित रखने की अपील

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बाजारों और दुकानों

में चोरी, जेबतराशी, वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिले

के व्यापारियों और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी

कैमरे लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजारों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में

लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे न केवल आपराधिक वारदातों की रोकथाम

में मददगार होते हैं, बल्कि घटना होने पर आरोपियों की पहचान करने में भी अहम भूमिका

निभाते हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार काे कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के मुख्य प्रवेश

और निकास द्वार, काउंटर, नकदी रखने के स्थान तथा दुकान के बाहर सड़क की तरफ भी कैमरे

लगवाएं। कैमरों की दिशा ऐसी होनी चाहिए कि दुकान में आने-जाने वाले लोगों के चेहरे

और उनकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सकें। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की

मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहता है और किसी वारदात की जांच में

पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरों

की रिकॉर्डिंग की नियमित जांच करने और उन्हें हमेशा चालू हालत में रखने की अपील की।

एसपी ने कहा कि यदि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति बार-बार घूमता या किसी दुकान

की रेकी करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। व्यापारी आपसी तालमेल बनाकर भी

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें और किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा

करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story