जींद : सेनेटरी कारोबारी से मांगी तीन करोड़ की फिरौती

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सेनेटरी कारोबारी से मांगी तीन करोड़ की फिरौती


जींद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जींद में सेनेटरी कारोबारी से तीन करोड़ की फिरौती मांगने पर शुक्रवार को व्यापारी एसपी उपासना से मिले। व्यापारियों ने बताया कि व्यापारी को 10 से 17 अक्टूबर तक दो बार व्हाट्सअप कॉल की और ऑडियो रिकार्डिंग भेज कर फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जींद निवासी आकाश गर्ग उर्फ सोनू गर्ग ने बताया कि 10 अक्टूबर की शाम करीब 6:33 पर उसे व्हाट्सअप कॉल की। अनजान नंबर होने के चलते उसने कॉल नहीं उठाई। इसके कुछ समय बाद व्हाट्सअप पर एक ओडियो रिकार्डिंग आई। जिसमें कहा गया कि सोनू गर्ग मैं सुंदर काला बोला रहा हूं। फिरौती के तौर पर तीन करोड़ दे दो नही तो बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। जिसे तत्कालीन एसपी कुलदीप सिंह के संज्ञान में मामला लाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मुहैया करवाई गई। शुक्रवार को शहर के व्यापारी व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में एसपी उपासना से मिलने पहुंचे। महावीर कंप्यूटर ने बताया कि इससे पहले 12 अक्टूबर को जींद के तत्कालीन एसपी कुलदीप से मिले थे। एसपी उपासना ने इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765487 Articles

Share this story