फतेहाबाद व्यापार मंडल के चुनाव में जगदीश भादू 33 वोटों से जीत फिर बनें प्रधान

फतेहाबाद व्यापार मंडल के चुनाव में जगदीश भादू 33 वोटों से जीत फिर बनें प्रधान


फतेहाबाद व्यापार मंडल के चुनाव में जगदीश भादू 33 वोटों से जीत फिर बनें प्रधान


फतेहाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। व्यापार मंडल अनाज मण्डी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से दीप होटल सम्पन्न हुए। रिर्टनिंग अधिकारी गोपाल चौधरी की देखरेख में व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन चुनावों में जगदीश भादू एक बार फिर व्यापार मंडल के प्रधान चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रमेश तनेजा को 33 वोटों से हराया। जगदीश भादू को जहां 128 मत मिले जबकि रमेश तनेजा को 95 वोट हासिल हुए।

रविवार सुबह 9 बजे दीप होटल में व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। रिटर्निंग अधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया कि वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई जोकि शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। व्यापार मंडल के 266 मतों में से 261 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों जगदीश भादू, रमेश तनेजा और बागराम के बीच मुकाबला था। कुल पोल हुए 261 में से जगदीश भादू को 128, रमेश तनेजा को 95 व बागराम को 36 वोट मिले जबकि २ वोट रद्द हुए। जगदीश भादू 33 वोटों से जीतकर प्रधान चुने गए। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए रामनिवास शर्मा व लव कुमार चुनाव मैदान में थे। इसमें रामनिवास शर्मा 123 मतों से जीते। रामनिवास शर्मा को 191 व लव कुमार को 69 वोट मिले जबकि 2 वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानचंद उतरेजा और प्रवीन कुमार के बीच मुकाबला था। इसमें प्रवीन कुमार 144 वोटों से जीतकर कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रवीन कुमार को जहां 152 वोट मिले जबकि ज्ञानचंद को 108 व्यापारियों ने वोट दिया। एक वोट रद्द हुआ। सचिव पद के लिए रमेश नागपाल और सिद्धार्थ ढाका चुनाव मैदान में थे। इसमें रमेश नागपाल 48 वोटों से जीते। रमेश नागपाल को जहां 154 वोट मिले वहीं सिद्धार्थ ढाका को 106 व्यापारियों ने वोट दिया और एक वोट रद्द हुआ। सहसचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार पवन कुमार, प्रमोद कुमार व राजेन्द्र उर्फ मक्खन मैदान में थे। इसमें राजेन्द्र उर्फ मक्खन 24 वोटों से जीते। राजेन्द्र उर्फ मक्खन को 127, प्रमोद कुमार को 103 तथा पवन कुमार को 31 वोट हासिल हुए। राजेन्द्र बंसल पहले ही सर्वसम्मति से उपप्रधान चुने जा चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story