हांसी : लकड़ी की दुकान में लगी आग: लकड़ी,लाखों रुपये का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : लकड़ी की दुकान में लगी आग: लकड़ी,लाखों रुपये का नुकसान


हांसी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। शहर की जगदीश कॉलोनी

में लकड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट

में आने से दुकान में रखी लकड़ी, औजार और तैयार खिड़की-दरवाजे नष्ट हो गए। आग लगने

की सूचना पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर दुकान मालिक जगदीश को दी। सूचना मिलते ही वह

दुकान पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

जगदीश कॉलोनी निवासी जगदीश लकड़ी की दुकान चलाता

है, जहां वह खिड़की-दरवाजे और लकड़ी से संबंधित अन्य सामान तैयार करता है। इसी काम

से होने वाली आमदनी से उसके परिवार का गुजारा चलता है। जगदीश ने बताया कि मंगलवार दोपहर

वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बिजली चली गई तो वह जींद चौक स्थित एक दुकान से लकड़ी

के फट्टे लेने चला गया। वह अभी वहां पहुंचा ही था कि पड़ोसी दुकानदारों का फोन आया

कि उसकी दुकान में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही जगदीश तुरंत दुकान पर पहुंचा।

वहां आग लगी हुई थी और आसपास के दुकानदार अपने स्तर पर पाइप, बाल्टियों और अन्य साधनों

से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और

आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदार ने आशंका जताई कि बिजली के खंभे से दुकान

में आने वाले तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग के कारण दुकान में रखी

लकड़ी, काम में इस्तेमाल होने वाले औजार और तैयार खिड़की-दरवाजे जल गए। हादसे में जगदीश

को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान का सामान नष्ट होने से उसके सामने परिवार के

भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन

करवाकर पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने के वास्तविक कारणों और

नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story