हिसार : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गीता भारती ने संभाला हिसार मंडलायुक्त का कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गीता भारती ने संभाला हिसार मंडलायुक्त का कार्यभार


हिसार, 01 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी

गीता भारती ने हिसार रेंज के मंडलायुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उपायुक्त

महेंद्र पाल व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मंडलायुक्त गीता भारती ने बुधवार को कहा कि केंद्र

व हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी

प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक मामलों विशेषकर राजस्व कार्यों का

त्वरित निपटान करने पर भी विशेष जोर रहेगा। उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंडलायुक्त का

स्वागत करते हुए कहा कि उनके विविध पदों व क्षेत्रों का कार्य अनुभव और कार्यकुशलता

का हिसार जिलावासियों को काफी लाभ मिलेगा।

मंडलायुक्त गीता भारती का प्रशासनिक अधिकारी

के रूप में काफी लंबा अनुभव है। वे इससे पहले हरियाणा सरकार के होम-1 और होम-2 विभाग

में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इसके अलावा वे अंबाला डिवीजन की कमिश्नर, हिसार डिवीजन

की कमिश्नर, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव, अनुसूचित

जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में निदेशक, फूड एंड सप्लाई, पब्लिक वर्क्स, पब्लिक

हेल्थ और शिक्षा विभागों में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वे एडीसी, सिटी मजिस्ट्रेट,

एसडीएम और एस्टेट ऑफिसर जैसे फील्ड पदों पर भी रही हैं। इस अवसर पर हिसार मंडलायुक्त

के विशेषकार्याधिकारी जगदीप सिंह, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी

उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story