हिसार : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में गंभीरता व जिम्मेदारी से कार्य करें कार्यकर्ता : बृजलाल बहबलपुरिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में गंभीरता व जिम्मेदारी से कार्य करें कार्यकर्ता : बृजलाल बहबलपुरिया


मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान बारे बरवाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

हिसार, 26 जून (हि.स.)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा है

कि बूथ स्तर पर एसआईआर अभियान को पूरी मजबूती से चलना है एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण

अभियान कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक कार्यकर्ता

पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करे तथा यह सुनिश्चित

करे कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बृजलाल बहबलपुरिया शुक्रवार को बरवाला से प्रत्याशी रहे भूपेंद्र सिंह गंगवा

की ओर से बरवाला के वार्ड 6 स्थित रविदास धर्मशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में 14 जून

से चल रहे अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अभियान को अधिक

प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि

संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए अभियान को सफल बनाना

प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान

की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची का निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुनरीक्षण लोकतांत्रिक

व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ

पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न दें तथा

जनता के बीच रहकर अभियान को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story