जींद : आज प्रदेश में भाजपा का विकल्प केवल इनेलो : उमेद लोहान

WhatsApp Channel Join Now
जींद : आज प्रदेश में भाजपा का विकल्प केवल इनेलो : उमेद लोहान


जींद, 16 अप्रैल (हि.स.)। इनेलो कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र रेढू ने की। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, डबवाली विधायक आदित्य चौटाला व महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला बतौर जिला जींद प्रभारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि आज बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए उन्होंने सर्वसम्मति से हल्काध्यक्षों के लिए तीन-तीन नाम लेकर एक पैनल तैयार किया गया।

इसके अलावा प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों के लिए भी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से तो तंग है ही वहीं कांग्रेस पार्टी को वोट देकर के भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और मान लिया है कि कांग्रेस पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी का विकल्प नही बन सकती है। जो पार्टी इतनी बड़ी लहर होने के बावजूद भी अपनी सरकार का गठन नही कर सकती और आजतक अपना नेता प्रतिपक्ष नही बना सकी, ऐसी पार्टी से उम्मीद रखना बेमानी है। जनता को लगने लगा की अगामी सत्र में इनेलो पार्टी ही बीजेपी का विकल्प बन सकती है। इसीलिए लोगों ने पार्टी की तरफ आना शुरू कर दिया है।

विधायक आदित्य चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी को जुमले की सरकार बताया और कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं में विश्वास करती है। धरातल पर किसी प्रकार का कोई कार्य नही होता। आज प्रदेश का किसान 60 हजार करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा हुआ है और लगभग 27 लाख किसान इस कर्ज की मांग कर रहा है। बजट में सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कुछ नही किया।

सुनैना चौटाला ने महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का जहां सहयोग मांगा वहीं पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही है। अपराध बढ़ रहें हैं। महिलांए असुरक्षित हैं और बड़े शर्म की बात है कि हरियाणा प्रदेश महिला सुरक्षा में बिल्कुल पिछड़ा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story