हिसार में युवक विनोद की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में युवक विनोद की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


हिसार, 16 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के हिसार जिले के गांव बाड्या

ब्राह्मणान में युवक विनोद की हत्या के मामले में थाना आजाद नगर पुलिस, सीआईए मील गेट

ने संंयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में चंद घंटों में मामले का खुलासा करते

हुए तीन आरोपीयों को काबू कर लिया। पकड़ें गए आरोपियों की पहचान बाड्या ब्राह्मणान निवासी

संजय व अभिषेक तथा दुभेटा निवासी राहुल के रूप में हुई है।

आजाद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह ने

गुरुवार काे बताया कि इस संबंध में बाड्या ब्राह्मणान निवासी महेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया

गया था। शिकायत के अनुसार 14—15 अप्रैल की रात को उसका लड़का विनोद व उसकी बेटी अपने

घर से करीब तीन किले दूर अपने खेत में ट्रेक्टर लेकर नहरी पानी की बार को लेकर अपने

खेत में पानी लगाने गए थे। खेत में पड़ोसियों द्वारा झगड़ा करके गाली गलोच व मार पिटाई

करने पर उसके पुत्र की मौत हो गई।

थाना प्रभारी के अनुसार मामले की तत्परता से

जांच करते हुए सीआईए हिसार, मिल गेट व थाना आजाद नगर की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर उपरोक्त तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने

बताया कि आरोपियों की व मृत्क विनोद की पानी की बारी को लेकर आपस में कहासुनी हुई।

उसके बाद आरोपी मार पिटाई करके मौका से भाग निकले। उन्होंने आमजन से अपील की कि समाज

में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार

की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की

जा सके।

---

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story