सिरसा: लाखों की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों की हेरोइन व चूरापोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 25 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से तीन तस्करों को लाखों रुपये की हेरोइन व चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान सिरसा निवासी अनिरूद्ध, सोनू व बाबू लाल के रूप में हुई है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की डबवाली यूनिट के इंचार्ज राजपाल ने बुधवार काे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव चौटाला निवासी अनिरूद्ध हेरोइन बेचने का धंधा करता है और हेरोइन बेचने की फिराक में है।

पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए तेजाखेड़ा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गई। पुलिस ने उसका पीछा कर कार चालक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब के अबोहर से खरीदकर लाया था और इसे डबवाली क्षेत्र में बेचा जाना था।

इसके अलावा पुलिस ने रोड़ी क्षेत्र से सोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सूरतिया रोड रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया।

पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने बाबू लाल को दो किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ऐलनाबाद बाईपास रोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया। संदेह के आधार उसे तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस ने आरोपी के थैले से दो किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story