सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 22 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिले से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सिरसा प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गांव नेजिया क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के कब्जे से15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी विकास के रूप में हुई। एक अन्य मामले में पुलिस ने गांव रुपाणा खुर्द क्षेत्र क्षेत्र से तोहित को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोपटा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं कालांवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बरामदगी के मामले में मुख्य तस्कर बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव दादू क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों सहित निर्मल सिंह व अजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बलवंत सिंह ने उन्हें प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई की थी। पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपी बलवंत को गिरफ्तार कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781396 Articles

Share this story