सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 03 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से 54 लाख रुपये की हेरोइन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डबवाली पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने सोमवार को बताया कि आरोपी हेरोइन बेचने की फिराक में था। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान मंडी कालांवाली में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार युवक बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर ओढ़ा-कैंचियां कालांवाली पर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी की और मौके से आरोपी हरमीत सिंह को स्कूटी सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार जसप्रीत सिंह व एक महिला आरोपी को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान देसू रोड कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति महिला आते दिखाई दिए जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी ने कहा कि डबवाली पुलिस की लड़ाई केवल नशा बेचने वालों से नहीं, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन से जुड़े हर व्यक्ति से है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story