सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्कर दबोचे

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पुलिस ने तीन नशा तस्कर दबोचे


सिरसा, 02 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने तीन नशा तस्कराें को रविवार काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी ब्रह्मानंद, गौरव व संदीप कुमार के रूप में हुई है।

शहर थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान केलनियां रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सडक़ किनारे एक युवक खड़ा था जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसा निवासी ब्रह्मानंद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक हेरोइन बेचने की फिराक में था। इसके अलावा पुलिस ने शहर के रानियां रोड क्षेत्र से बाइक सवार युवक गौरव को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक कांडा कालोनी की तरफ से आ रहा था जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

डबवाली पुलिस ने गांव रामगढ़ क्षेत्र से संदीप कुमार को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी संदीप कुमार हेरोइन बेचने का धंधा करता है और नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story