सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 21 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा जिला निवासी सूरज, कुलदीप कुमार व जगमीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा शहर की चत्तरगढ़ पट्टी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौनान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस वापस मुडक़र खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई।

इसके अलावा डबवाली पुलिस ने गांव तेजाखेड़ा क्षेत्र से कुलदीप कुमार को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस नियमित गश्त के दौरान तेजाखेड़ा से अबूबशहर की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर सडक़ किनारे झाडिय़ों की तरफ छिपने लगा। पुलिस ने संदेह के चलते उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना सदर डबवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी जगमीत सिंह को को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।

कालांवाली थाना पुलिस ने गांव लकड़ावाली क्षेत्र से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखमंद्र सिंह के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story