सिरसा में पचास लाख की हेरोइन पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा में पचास लाख की हेरोइन पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 08 जून (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्करों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने सोमवार को बताया कि सीआईए पुलिस टीम गश्त के दौरान खाजाखेङा रोड क्षेत्र में मौजूद थी।

इस दौरान एक कार आती दिखाई दी कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी बिहार के मधुबनी निवासी पुनीत उसके भाई साहिल व विकेश काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन भट्टू क्षेत्र से लेकर आया थे और उसे सिरसा व आपसाप के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों का रिकार्डं खंगालने पर पता चला है कि उनके खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं । एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के सार्थक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं । नशा तस्करी के नेक्सस को तोडऩे और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोडऩा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story