सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 03 मई (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी अर्जुन, शेर सिंह व मदन लाल के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी सुखजीत सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान चाड़ीवाल से होते हुए गांव दड़बा कलां की तरफ जा रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम जब नहर पुल गांव दड़बा कलां के नजदीकी पंहुची तो नहर पुल पर दो युवक बैठे थे जो कि पुलिस को देखकर बाइक पर सवार होकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक सवार मदन लाल को हेरोइन सहित दबोचा है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हुडा सेक्टर में एक युवक नशा बेचने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हुडा सेक्टर से बाइक सवार एक युवक को काबू कर लिया। आरोपी युवक के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 450 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार, मोनू, मिंटू भीम व बिकर सिंह के रूप में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story