सिरसा: लाखों की हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 05 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पक्का कमाल डोगरावाली से होते हुए वापस कालांवाली की तरफ आ रही थी।
रास्ते में कार आती दिखाई दी। कार चालक ने पुलिस को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने शक के आधार पर कार का पीछा किया और चालक को काबू कर तलाशी ली तो कार से लाखों रुपये की 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई।
इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने एक युवक को आठ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल व बसंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम गश्त के दौरान गोशाला मोहल्ला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मोडक़र भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

