जींद : नशा तस्करी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नशा तस्करी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार


जींद : नशा तस्करी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार


जींद, 05 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों से कुल 35.26 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस नशा तस्करों से नाा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

गुरूवार को सीआईए प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम कैथल रोड पर जींद ओवरब्रिज के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी पुसिल कर्मियों ने संदिग्ध स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों को काबू किया। तलाशी के दौरान कार से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में कार सवारों की पहचान मानसा (पंजाब) निवासी विक्रमजीत, वजीरखेड़ा (कैथल) निवासी बिट्टू और गांव लोहचब निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना शहर नरवाना में नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

हेरोइन सप्लाई करने वाला नशा सप्लायर काबू

थाना शहर नरवाना पुलिस ने चमेला कॉलोनी से 10.26 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए घग्गा, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ लाडी निवासी से पूछताछ के आधार पर नशा सप्लायर चमेला कालोनी निवासी प्रदीप उर्फ दीपड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुखविंद्र सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में प्रदीप का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story