हिसार: खेतों में आग से तीन एकड़ गेहूं व 10 एकड़ फसल जली, मुआवजे की मांग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: खेतों में आग से तीन एकड़ गेहूं व 10 एकड़ फसल जली, मुआवजे की मांग


हिसार, 17 अप्रैल (हि.स.)।

नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में शुक्रवार सुबह खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब तीन एकड़ खड़ी गेहूं की फसल और लगभग 10 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

गांव पेटवाड़ निवासी किसान मुकेश ने बताया कि

शुक्रवार की सुबह खेतों में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस ओर

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी। आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण भी खेतों की तरफ

आ गए ओर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। नारनौंद से दो ओर हांसी से एक फायर ब्रिगेड

की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से जल्द ही आग बुझा दी गई लेकिन तब तक

मुकेश के सवा दो एकड़ ओर उसके पिता रोशन का एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो

गई थी। किसान वकील र मीता राम के पांच पांच एकड़ फाने जल गए। किसानों ने सरकार से

उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी

हड़ताल पर गए हुए हैं जिसका खामियाजना किसानों को भुगतना पड़ रहा हैं। फायर ब्रिगेड

कर्मचारी की जगह गाड़ी को रोडवेज के चालक चला रहे हैं। खेतों में गाड़ी ले जाने का

उनका अनुभव काफी कम है जिसकी वजह से काफी देरी हो रही है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी

खेत में पहुंचती है, तब तक काफी फसल जल चुकी होती है। वहीं गाड़ी में से पानी डालने

का भी तरीका नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर पानी डालकर

आग बुझाने में मदद की तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story