हिसार : खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


20 हजार रुपये से अधिक कीमत की केबल चोरी की वारदात सुलझाई

बेचने से मिली रकम में से 700 रुपये बरामद

हिसार, 14 नवंबर (हि.स.)। आदमपुर पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली

की केबल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की केबल बेचकर मिली रकम में से बचे 700 रुपये

भी बरामद किए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने पर तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया

गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में सदलपुर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि

एक नवंबर को भाणा पुल के पास स्थित उसकी कृषि भूमि पर लगे तीन ट्यूबवेलों से चोर बिजली

की केबल काटकर ले गए। चोरी हुई केबलों की कीमत 20 हजार रुपये से अधिक बताई गई थी। शिकायत

के आधार पर आदमपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलबीर सिंह ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल

कर तीनों आरोपियों सदलपुर निवासी चन्द्रमोहन, आदमपुर ढ़ाणी निवासी सुरेन्द्र व कालीरावण

गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अदालत से एक दिन का रिमांड लेकर आरोपियों

से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर घटनास्थल की पहचान करवाई। रिमांड के दौरान आरोपियों

ने बताया कि चोरी की केबल बेचने से उन्हें छह हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने सदलपुर

रोड पर खारा बरवाला के पास स्थित एक सुनसान मकान से इस रकम में से बचे 700 रुपये बरामद

किए। रिमांड पूरा होने पर मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया,

जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story