जींद : 14 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हडताल हुई समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
जींद : 14 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हडताल हुई समाप्त


जींद, 14 मई (हि.स.)। पिछले 14 दिनों से चले आ रही सफाई कर्मचारियों के हड़ताल का अंत गुरूवा को हो गया है। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर और जिले को कचरे के विशाल ढेरों से जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। हड़ताल समाप्त होने की खबर सुनकर आम लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं हड़ताल समाप्त करने से पहले सफाई कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी पिछले काफी समय से लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। सरकार द्वारा लगातार सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही थी।

प्रदर्शन के बाद नगर परिषद, कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच बीच हुई वार्ता में समझौते की जानाकरी दी गई। जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई। शुक्रवार सुबह से सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आएंगे। जिला प्रधान सोहनलाल व बिजेंद्र ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को वो पूर्ण रूप से खत्म करवाना चाहते हैं। तमाम प्रदेश के जो भी ठेकेदारी पर काम कर रहे हैं उनको पक्का किया जाए।

एक्सग्रेशिया की नीति को बहाल किया जाए। सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए। शीर्ष नेतृत्व ने वार्ता की है और मांगों को माना गया है। जिस पर शुक्रवार से कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। आगामी दो से तीन दिन में सफाई कर्मचारी दिन-रात काम करके पूरे जिले में जमा हुए कचरे को साफ कर देंगे। सभी मिलकर तेजी से काम करेंगे। शहर को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story