सिरसा: पुलिस व ड्रग विभाग का छापा, हजारों नशीली गोलियां बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पुलिस व ड्रग विभाग का छापा, हजारों नशीली गोलियां बरामद


सिरसा, 05 जून (हि.स.)। पुलिस व ड्रग विभाग नेे जिले के गांव फग्गू में छापामार कार्रवाई कर 12 हजार नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस एवं औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला के गांव फग्गू में छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान नशे में प्रयुक्त होने वाली 12 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई। मौके से हैप्पी सिंह व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गोलियों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी घर से ही नशे का कारोबार कर रहे थे।

एसपी दीपक सहारण ने कहा कि मेडिकल नशे का अवैध कारोबार समाज के लिए गंभीर चुनौती है तथा इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा बेचने वालों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि सिरसा सीआईए सिरसा पुलिस ने दिवस कार सवार दो युवकों को करीब 20 लाख रुपए की 99,600 नशीली गोलियों व कैप्सूलों का जखीरा बरामद किया था। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि मेडिकल नशा बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story