सोनीपत: आगामी चुनावों में इनेलो 50 प्रतिशत से अधिक टिकट युवाओं को देगी: करण सिंह चौटाला

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: आगामी चुनावों में इनेलो 50 प्रतिशत से अधिक टिकट युवाओं को देगी: करण सिंह चौटाला


सोनीपत, 14 नवंबर (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा इकाई की ओर से शनिवार काे युवा कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में युवा इनेलो

के राष्ट्रीय प्रभारी करण सिंह चौटाला मुख्य अतिथि रहे। युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र

राठी विशिष्ट अतिथि और युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक ने अध्यक्षता की। करण सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी चुनावों में इनेलो 50 प्रतिशत

से अधिक टिकट युवाओं को देगी। युवा केवल चुनावी सभाओं में भीड़ का हिस्सा नहीं होंगे,

बल्कि विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचकर प्रदेश की नीतियां बनाने में भागीदार बनेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना चाहती है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता का

अहंकार किसी का स्थायी नहीं होता। अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा, भाजपा का अहंकार

भी हरियाणा की जनता तोड़ेगी। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और युवाओं

की अनदेखी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पढ़ा-लिखा युवा

रोजगार के लिए भटक रहा है। सोनीपत में मारुति जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान होने के बावजूद

स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा। इनेलो की सरकार बनने पर बेरोजगारी

और नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और खेलों

के अवसर देने के लिए नई शिक्षा और खेल नीति लागू की जाएगी। करण चौटाला ने कहा कि युवा संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर

तक मजबूत किया जाएगा। मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

दी जाएगी। भूपेंद्र राठी ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। विकास

मलिक ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में सोनीपत बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित

मलिक, गोहाना बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राहुल हसीजा तथा गन्नौर बार एसोसिएशन

के सचिव एडवोकेट योगेश उर्फ मोनू और संयुक्त सचिव एडवोकेट सुजाता रानी को चुनाव में

जीत के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, सतपाल

गोयल, आईएसओ जिला अध्यक्ष इशू दहिया, जितेंद्र करेवड़ी, मोहित चटाना, प्रिंस राठी,

साहिल मलिक, आशीष सुहाग, तुषार बंसल, आकाश पालीवाल, अमन आहुलाना, अरुण खोखर, रविंद्र

मंडोरा, उत्तम मलिक, ऋषभ सरोहा और आयुष त्यागी सहित पार्टी पदाधिकारी, अधिवक्ता और

हजारों युवा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story