हिसार : भाजपा के ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के दावों की खुली पोल : योगेश सिहाग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा के ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के दावों की खुली पोल : योगेश सिहाग


हिसार, 22 जून (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने

कहा है कि कुरुक्षेत्र के भाजपा जिलाध्यक्ष पर होमगार्ड के पद पर पुनः नौकरी दिलाने

के नाम पर पैसे लेने के आरोपों ने भाजपा सरकार के ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के दावों की पोल खोल

दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का दावा करती रही

है, लेकिन इस तरह के मामलों से उसकी कथनी और करनी के बीच का अंतर सामने आ रहा है।

एडवोकेट योगेश सिहाग ने साेमवार काे कहा कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वो स्वयं

होमगार्ड की नियुक्ति को लेकर धांधली का मामला सरकार के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन

कोई कार्यवाही नहीं की गई। बाद में कोर्ट के माध्यम होमगार्डों की नियुक्तियां हुई,

जिससे साफ है कि भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार का दोहरा मापदंड है। उन्होंने कहा कि

यदि आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ

सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा पहले ही बेरोजगारी और

भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से परेशान हैं, ऐसे में नौकरी के नाम पर पैसे लेने जैसे

आरोप युवाओं के विश्वास को और कमजोर करते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार को इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट

करनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने

के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में

रोजगार और भर्ती से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं, जिससे युवाओं में निराशा का माहौल

है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हितों की आवाज उठाती रहेगी और रोजगार से जुड़े

मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story