पानीपत: परिवार की मौजूदगी में घर से गहने व नकदी चाेरी

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: परिवार की मौजूदगी में घर से गहने व नकदी चाेरी


पानीपत, 25 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत में देर रात एक चोर ने घर में घुसकर घर की अलमारी से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 20 हजार रुपए की नकदी चोरी की और फरार हो गया। जब घर की महिला की आंख खुली और उसने शोर सुना, मगर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

पीड़िता कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू दलबीर नगर में रहती है और बीती रात घर में कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं। जब वह उठकर कमरे से बाहर आई, तो उसने देखा कि एक अनजान व्यक्ति उसके घर से नीचे की तरफ भाग रहा था। कविता ने जब कमरे में जाकर अपनी अलमारी देखी, तो उसके होश उड़ गए। अलमारी का ताला खुला हुआ था और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी से काफी सामान ले गया है। जिसमें सोने व चांदी के गहने तथा 20 हजार रुपए नकद गायब मिले। पीड़िता ने तुरंत मामले की सूचना थाना किला पुलिस को दी। पुलिस ने कविता की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story