हिसार : खेत से मोटर व कॉपर तार चोरी करने वाला गिरफ्तार, सामान बरामद
आजाद नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुलझाई
चोरी की वारदात
हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। आजाद नगर थाना पुलिस
ने खेत से दो एचपी की पानी की मोटर और कॉपर तार चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए
आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान
गांव डाबड़ा निवासी सन्नी के रूप में हुई है।
इस संबंध में डाबड़ा गांव के ही अंकुश ने आजाद
नगर थाना में शिकायत देकर बताया था कि उसके खेत से दो एचपी की पानी की मोटर और कॉपर
की तार चोरी हो गई। चोरीशुदा सामान की कीमत करीब 30 से 35 हजार रुपये बताई गई। शिकायतकर्ता
ने चोरी के संबंध में सन्नी पर संदेह जताया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज
कर जांच शुरू की। मामले में मुख्य सिपाही राकेश के नेतृत्व में सिपाही अमित की टीम
ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे
से चोरीशुदा दो एचपी की मोटर और कॉपर तार बरामद कर ली।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

