जींद : फर्जी ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : फर्जी ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी काबू


जींद, 11 जुलाई (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।

साइबर थाना के प्रभारी जगदीप सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव दनौदा खुर्द निवासी सुमित ने शिकायत देकर बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर पर एक विज्ञापन देखा। जिसके माध्यम से उसे 804 एसएमसी रिसोर्स शेयरिंग ग्रुप से जोड़ा गया। बाद में उसे दूसरे व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल किया गया। जहां आरोपितो ने स्वयं को सेबी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ बताया तथा स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उसने अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 16 लाख 40 हजार आरोपित के पास भेज दिए।

कुछ समय बाद जब उसने पैसे निकवाने कि कोशिश की तो उन्होंने और पैसों कि मांग की। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर गत 24 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर थाना साइबर क्राइम जींद द्वारा गांव खरक कलां भिवानी निवासी हिमांशु, चरखी-दादरी निवासी आशीष को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में जोधपुर निवासी विशाल का नाम सामने आया। जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story