हिसार : गांजा तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गांजा तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार


1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2.49 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामदगी के मामले में

थी फरार

हिसार, 25 नवंबर (हि.स.)। गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी

महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला अपनी भाभी के साथ मिलकर गांजा

खरीदने और बेचने का काम करती थी। पुलिस इस मामले में पहले ही उसकी भाभी रिंकू को गिरफ्तार

कर जेल भेज चुकी है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया,

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान शहर निवासी कमली देवी उर्फ कमलेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सात नवंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एएसआई जगदीश कुमार के नेतृत्व

में आजाद नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विजय विहार

कॉलोनी स्थित 33 फुटा रोड पर एक मकान में कमलेश उर्फ कमली अपनी भाभी रिंकू पत्नी राहुल

के साथ मिलकर गांजा बेचने का काम करती है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट

और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मकान पर दबिश दी। मकान के ऊपरी हिस्से की तलाशी

लेने पर पुलिस को 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 2 लाख 49 हजार 300 रुपये की नकदी बरामद

हुई। पुलिस ने मौके से रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कमली देवी फरार हो गई थी।

इस संबंध में थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बुधवार काे मामले की जांच के दौरान तोशाम रोड स्थित आईटीआई के नजदीक से फरार

आरोपी कमली देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह अपनी भाभी रिंकू

के साथ मिलकर गांजा खरीदने और बेचने का काम करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के

खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में

पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story