हिसार : नियमित कक्षाओं से विषय की समझ होगी बेहतर : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नियमित कक्षाओं से विषय की समझ होगी बेहतर : प्रो. नरसी राम बिश्नोई


कुलपति ने फिजियोथेरेपी, योग साइंस और फूड टेक्नोलॉजी विभागों का किया दौरा

हिसार, 18 अगस्त (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मंगलवार को ‘विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद’ कार्यक्रम के तहत फिजियोथेरेपी,

योग साइंस और फूड टेक्नोलॉजी विभागों का दौरा कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

नव सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नियमित कक्षाओं

में उपस्थित रहने तथा विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं और उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से

अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कुलपति ने कहा कि नियमित रूप से कक्षाओं में आने वाले विद्यार्थी विषय को अधिक

गहराई से समझ पाते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने विभागों के

शिक्षकों से भी संवाद करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय पर कक्षाओं में पहुंचने के

साथ विद्यार्थियों को भी नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कक्षा

में सकारात्मक और संवादात्मक माहौल तैयार होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति

रुचि बढ़ती है और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती है।

फिजियोथेरेपी विभाग में कुलपति ने ओपीडी में उपचार के लिए आए मरीजों से भी

बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों

से कहा कि विभाग की ओपीडी विश्वविद्यालय के लिए मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

वर्तमान जीवनशैली के कारण फिजियोथेरेपी का महत्व लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों

को उपचार के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशील और आत्मीय व्यवहार को भी अपनी जिम्मेदारी

समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की यथासंभव सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है।

इस दौरान कुलपति ने विभागों के हाजिरी रजिस्टर और फिजियोथेरेपी ओपीडी रजिस्टर

की भी जांच की। फिजियोथेरेपी एवं योग साइंस विभाग की चेयरपर्सन डॉ. जसप्रीत कौर तथा

फूड टेक्नोलॉजी विभाग की प्रो. अराधिता रॉय सहित विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story